Thursday , February 9 2023

शर्मनाक: मॉर्निंग वॉक के लिए निकली किशोरी के साथ दुष्कर्म

Image result for RAPE IMAGES

जिले के मुरार थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह टहलने के लिए घर से निकली किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलते ही मुरार पुलिस ने किशोरी के परिजनों से मामले की जानकारी लेने के बाद बयान के साथ- साथ आगे की कार्रवाई के लिए किशोरी को महिला थाना भेज दिया। महिला थाना पुलिस किशोरी से पूछताछ के बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दी गई।

किशोरी से बयान के बाद आरोपित के गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर तरह से जांच की जा रही है।  संबंधित लोगों से इस बारे में जानकारी ली जी रही है। घटना के बारे में विस्तार से पता लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुरार थाना क्षेत्र में एक किशोरी रविवार की अहले सुबह घर से टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसको जबरन पकड़ लिया। जबरन पकड़ ले जाकर दुराचार करने का आरोप गांव के ही युवक पर उक्त किशोरी लगा रही है।

घटना के बाद किशोरी ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद गांव में घटना को लेकर काफी ज्यादा हो- हल्ला हुआ तो परिजन किशोरी को लेकर मुरार थाना पुलिस के पास पहुंच गए। वहां जाकर इस मामले की रिपोर्ट थानाध्यक्ष को दी। मुरार थानाध्यक्ष मनोज पाठक ने तत्काल इस मामले में परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए किशोरी को तत्काल महिला थाना भेज दिया। महिला पुलिस ने किशोरी से इस घटना के बारे में विस्तार से पूछताछ की।

महिला थानाध्यक्ष सुशीला सिंह का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित भी उसी गांव का रहने वाला है। आरोपित के गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय पुलिस के मदद से छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकती है। वैसे, पीड़िता का बयान लेने के बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी भी चल रही है। जिसपर आरोप है उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा सभी संबंधित लोगों से इस बारे में विस्तार से जानकारी ली जा   रही है।