Monday , January 30 2023

आधी रात को गूंजा ‘मेरी क्रिसमस’

christmas_1482609635क्रिसमस का उत्साह शनिवार को चरम पर पहुंच गया। घर, बाजार और गिरजाघरों में रौनक देखते ही बनीं। शाम से ही शहर के गिरजाघरों में कार्यक्रम शुरू हुए। आधी रात तक वॉच नाइट एवं अन्य आयोजन चले। 12 बजते ही चर्च ‘मेरी क्रिसमस’ से गूंज उठे और लोगों ने गले मिले एक दूसरे को बधाई दी।
 
 सेंट जॉन्स चर्च बशारतपुर में विशेष आराधना 11 बजे शुरू हुई। रेव्ह संजय विन्सेंट के नेतृत्व में लोगों ने प्रभु यीशु मसीह की उपासना की। इस मौके पर लोगों ने ‘गुनाहगारों को देने सहारा आया चरनी में तारणहारा’, ‘देखो चरनी में यहुदा नगरी में तुम्हारे लिए जन्मा सितारा’, ‘आया मसीह चरनी में तू पपियाें को बचाने को’ आदि मनोहारी गीतों को गाकर समा बांध दिया। रेव्ह संजय विन्सेंट ने पवित्र शास्त्र बाइबिल का पाठ किया। इस दौरान प्रभु भोज में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रात 12 बजे चारों तरफ  खुशियां छा गईं। लोगों ने केक काटकर एक दूसरे को बधाइयां देकर खुशी का इजहार किया। वहीं क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक के पुरोहित डिकन डीआर लाल ने कहा प्रभु यीशु ने कहा मैं खोए हुए को ढुढ़ने एवं उद्धार करने आया हूं।

सेंट मार्क चर्च पादरी बाजार के पुरोहित रेव्ह अजीत लॉरेंस ने कहा कि बिना दर्शन के मानव संसार में अधूरा है। दिव्य दर्शन प्राप्त करने से मन का उद्धार होता है। प्रेयर हाल राप्तीनगर में शाम पांच बजे प्रार्थना की गई। सेंट मर्टिन चर्च खरैया में शाम 5 बजे प्रार्थना हुई। सेंट मार्क पादरी बाजार में 11:30 मिडनाइट सर्विस का आयोजन किया गया। क्राइस्ट चर्च में रात 11:30 बजे मिडनाइट सर्विस हुई। मसीही कलिसिया असुरन चौक कैरल नाइट, सेंट जोजफ  महागिरजाघर सिविल लाइंस में रात 11:30 मिडनाइट सर्विस का आयोजन किया गया।

नायक इंटर कॉलेज में भी शाम को क्रिसमस पर कार्यक्रम हुए। इस मौके पर रेव्ह रोशन लाल, मोरेशन डायसन प्रवीन जेम्स, वीपी अलेकजेंडर, अमित रार्वट, विशाल जेकब, डैनियल रार्वट, धर्मवीर हबिल, निर्मल हारुन, सचिन वेंजमन, विजय मसीह, संजू फैडिक, मधुप बेली आदि लोगों की सहभागिता रही।