Friday , January 27 2023

अलीगढ़ में बालिका की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

अलीगढ़ में आज सुबह गांव के खेत में बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। माना जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या की गई है। पुलिस मौके पर पड़ताल में लगी है।26_12_2016-26-12-2016

अलीगढ़ में बालिका की चाकू से गोदकर हत्या की सूचना से आज सनसनी फैल गई। अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र के पींजरी गांव की देवन उर्फ कल्लो (13) पुत्री ओमप्रकाश जाटव की गला काट कर हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना मौके पर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव के साथ सीओ इगलास पंकज श्रीवास्तव भी पहुंचे हैं। डॉग स्कवाड की टीम भी मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास जारी है। माना जा रहा है कि बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।