Wednesday , February 1 2023

रात 12 बजे केक काट सलमान ने मनाया बर्थडे, मेहमानों को गिफ्ट में दी ज्वैलरी

आज सलमान खान अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। कल रात 12 बजे से ही उनके बर्थडे सेलीब्रेशन की शुरुआत हो गई। सलमान ने अपने भांजे और ‌अर्पिता खान के बेटे आहिल के साथ केक काटा।_1482819436

केक का डिजाइन Being Human के शब्द थे। शायद ही आपने कभी ऐसा केक देखा हो। इस मौके पर सलमान का पूरा परिवार मौजूद था। साथ ही करीबी दोस्तों ने भी पार्टी में शिरकत की। 

सलमान ने कल रात की पार्टी नवी मुंबई के पनवेल में अपने फॉर्म हाउस पर दी। इसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इन तस्वीरों को सलमान खान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। 

 इन तस्वीरों में सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आईं। साथ ही एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी पार्टी में पहुंची। इससे पहले सलमान संगीता के साथ ‌फिल्म ‘दंगल’ देखने थिएटर गए थे।

 न तस्वीरों में सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आईं। साथ ही एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी पार्टी में पहुंची। इससे पहले सलमान संगीता के साथ ‌फिल्म ‘दंगल’ देखने थिएटर गए थे।