Thursday , February 9 2023

धनतेरस आज, राशि के अनुसार जानिए क्या खरीदें और क्या नहीं

धनतेरस पर चंद्रमा से संबंधित वस्तु जैसे चांदी के गहने, चांदी के सिक्के, चांदी के गणेश लक्ष्मी और चांदी के वर्तन खरीदना अधिक शुभ फलदायी रहेगा।

Dhanteras 2020 Special: हर साल धनतेरस पर ग्रहों, नक्षत्रों और तिथियों के अनुसार कुछ चीजों की खरीदारी अधिक शुभफलदायी मानी जाती है। ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ धनतेरस पर धार्मिक पछ रखते हुए बताते हैं कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस साल धनतेरस गुरुवार को और दीपावली के अवसर पर शनिवार और तुला राशि का चंद्रमा इसलिए सफेद चीजों की खरीदारी अधिक शुभ फलदायी है। धनतेरस पर चंद्रमा से संबंधित वस्तु जैसे चांदी के गहने, चांदी के सिक्के, चांदी के गणेश लक्ष्मी और चांदी के वर्तन खरीदना अधिक शुभ फलदायी रहेगा। चंद्रमा के अस्थिर प्रकृति का ग्रह होने से शेयर खरीदना भी शुभ फलदायी होगा। इस दिन की गई खरीदारी कई गुना लाभ दिला सकती है। शुक्र से संबंधित वस्तुएं जैसे हीरा, फर्नीचर, छोटे वाहन खरीदना शुभ रहेगा।

दीपावली के अवसर पर स्टील के बर्तन भी खरीद सकते हैं। एल्युमीनियम के बर्तन खरीदना ज्योतिष की दृष्टि से शुभ नहीं है, इससे राहु का प्रभाव बढ़ेगा। लोहे का सामान जैसे लोहे के बर्तन, छूड़ी, चाकू, कैंची भी धनतेरस पर ना खरीदें। इससे शनि का कुप्रभाव बढ़ेगा।

धनतेरस की कथा, क्यों की जाती है इस दिन खास खरीदारी

राजा हेम के पुत्र की कथा में धातु की चमक देखकर मुग्ध यमराज वापस लौट गए। इसलिए धनतेरस पर धातु खरीदने का महत्व है। धनतेरस पर धातु ख़रीदने से घर में छिपी नकारात्मकता एवं अकाल संकट टल जाते हैं।

धनतेरस में ख़रीदा गया सोना विधिवत पूजा जा सकता है। इससे घर में लक्ष्मी का शुभ वास होता है। पीतल ख़रीदने से आरोग्य और सौभाग्य का वास होता है। चांदी कुबेर की धातु है। इससे यश और सम्पदा बढ़ती है।

खाली बर्तन ख़रीदकर घर में नहीं रखने चाहिए। इससे निर्धनता आती है। पहले जल या धान भरना चाहिए।

लौहे से बनी वस्तुओं को अशुभ माना जाता है। चाकू/छुरी या कांटा जैसी वस्तुएं धनतेरस पर नहीं ख़रीदनी चाहिए। इन्हें धनतेरस पर ख़रीदने से संकट और परेशानी का योग बन सकता है। कांच पर राहु का प्रभाव माना गया है इसलिए इस दिन कांच का सामान खरीदने से बचना चाहिए। काला रंग अशुभ माना जाता है इसलिए काले वस्त्र भी इस दिन न लें।

राशि के अनुसार करें धनतेरस पर खरीदारी

हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पच्छ की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन आपको अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करनी चाहिए। ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे ने बताया कि इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

मेष: मेष राशि का स्वामी मंगल है और इस धनतेरस मेष राशि वालो को सोने, तांबे या फिर पीतल की चीजें जरूर खरीदनी चाहिए। इस दिन पीतल की वस्तु खरीदते हैं तो धन में अपार वृद्धि की होती है।

वृष: वृष राशि का स्वामी शुक्र है और इस धनतेरस आपको चांदी की वस्तु खरीदनी चाहिए। ऐसे में धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के, चांदी के आभूषण, कपड़े और वाहन की खरीदारी, उलन कपड़े दान करना शुभ रहेगा।

मिथुन: मिथुन राशि का स्वामी बुध है और धनतेरस के दिन तांबे की कोई वस्तु अपने घर अवश्य लाएं। इससे भगवान धन्वंतरि की अपार कृपा बरसेगी।

कर्क:

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है और धनतेरस के दिन स्टील, एलयूमीनियम का बर्तन अवश्य खरीदें। चांदी की खरीदारी करने से महालक्ष्मी की अनुकम्पा प्राप्त होगी।

सिंह: सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस धनतेरस सोने के सिक्के या आभूषण की खरीदारी करना, तांबा के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा

कन्या: कन्या राशि का स्वामी बुध है और धनतेरस पर चांदी और नया वाहन खरीदना शुभ रहेगा।

तुला: तुला राशि का स्वामी शुक्र है और धनतेरस पर फर्नीचर, चांदी के बर्तन और नए कपड़े खरीदना उत्तम रहेगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है और धनतेरस को शुभ फलदायी बनाने के लिए ताँबा धातु, सोने का आभूषण और पूजा का सामान खरीदें।

धनु: आपके लिए धनतेरस में वाहन और चांदी के बर्तन आदि की खरीदारी करना धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।

मकर: मकर राशि का स्वामी शनि और इस धनतेरस वाहन और सजावटी चीजें खरीदना अच्छा रहेगा।

कुंभ: कुंभ राशि का स्वामी शनि है। इस धनतेरस आपको चांदी और स्टील के बर्तन, वाहन की खरीदारी करना बहुत शुभ रहेगा।

मीन: मीन राशि का स्वामी गुरु है। इस धनतेरस आपके लिए सोने और चांदी के वस्तुएं खरीदना, जमीन के नए सौदे करना जो आपके लिए तरक्की लाएंगी।