Saturday , January 28 2023

विराट और अनुष्का की सगाई में ये है सबसे बड़ा रोड़ा!

12_12_2013-12viratanushkaबॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से सगाई की तमाम अटकलों को खारिज करते हुए विराट कोहली ने कहा है कि वो अभी सगाई नहीं कर रहे हैं। विराट ने ट्वीट कर साफ किया कि वो सिर्फ छुट्टियां मनाने देहरादून पहुंचे हैं और उनका फिलहाल सगाई का कोई इरादा नहीं है।

विराट ने दी सफाई, नहीं कर रहा अनुष्का से सगाई

विराट ने कहा कि मीडिया सिर्फ अफवाह फैला रहा है। ऐसी झूठी खबरें फैलाने से मीडिया बाज नहीं आता और वो उन्हें रोक नहीं सकते। विराट ने किसी भी प्रकार की गलतफहमी न हो इस लिए इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि वो सगाई नहीं कर रहे हैं। इससे पहले खबर थी कि टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान नए साल की शाम को अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से सगाई करने वाले हैं। विराट ने यह भी कहा कि यदि वो और अनुष्का सगाई कर रहे होते, तो वह ये बात नहीं छुपाते। विराट ने बड़ी बेबाकी से ट्वीट कर अपने रुख साफ किया है। विराट हमेशा से ही अपने रिश्ते को लेकर काफी साफ रहे हैं और मीडिया का दखलअंदाजी के चलते उन्हें एक बार इस तरह का कदम उठाना पड़ा।