Thursday , February 9 2023

बलिया :सबसे ज्यादा सपाई अखिलेश के साथ

o-akhilesh-yadav-facebookसपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के बेटे पर सपा से निष्कासन के बाद अगर पूर्वांचल व बलिया की बात की जाए तो सबसे ज्यादा सपाई अखिलेश यादव के साथ है | बलिया के सपा कार्यकर्ता तो खुलकर अखिलेस के साथ है | पूर्वांचल के कद्दावर नेता व बलिया नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्षमण गुप्ता ने कहा कि जो सोचा नही था आज हो गया | सपा के सन्गठन के साथ हमलोग नेता जी के साथ डटे रहे | हम लोगो  ने २०१२ के चुनाव अखिलेश यादव के युवा चेहरा जो पाक साफ़ था उसके बदौलत सपा के इतिहास में पहली बार अमर सिंह के विरोध के बावजूद डीपी यादव जैसे बाहुबली को अखिलेश यादव बाहर करके गुंडा विहीन सरकार का संदेश देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाए | अखिलेश  ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास की जो रफ्तार प्रदेश में चलाई जिसका मिसाल है  इतना कम समय में आगरा एक्सप्रेस वे का निर्माण कराना उससे विरोधी भी अखिलेश यादव की प्रशंसा करने से नही चुके | २०१७ की चुनाव में अखिलेश यादव के नेत्रित्व में सपा पुनह सरकार बना रही थी | लेकिन भाजपा की साजिस के तहत अमर सिंह के माध्यम से पता नही क्या सपा मुखिया को पाठ पढाया की जनप्रिय मुख्यमंत्री  को आज पार्टी से बिना कार्यकर्ताओं से राय लिए बगैर निकाला गया | उससे समाजवादी नेता के साथ साथ कार्यकर्ता भी दुखी है व अपने उर्जावान नेता के साथ खड़े है |

आजादी के बाद जितना विकास अखिलेश यादव ने किया उतना विकास किसी नेता या पार्टी ने नहीं किया |