Thursday , February 9 2023

Holika Dahan 2021 Rashifal: होलिका दहन का राशिफल, पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Holika Dahan 2021 Rashifal: 28 मार्च 2021 रविवार फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा है। इस दिन होलिका दहन होगा। अगले दिन रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है। हिंदू धर्म में होलिका दहन का बड़ा महत्व है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। वहीं भद्रा दोपहर 01:55 बजे तक रहेगी। आमतौर पर शुभ मुहूर्त में गोधुली बेला में होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन से पूर्व विशेष पूजा होती हैं। महिलाएं यह पूजा करती हैं। यहां जानिए होलिका दहन के दिन कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का राशिफल

मेषः पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। अग्नि दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। नेत्र या उदर विकार का कष्ट मिल सकता है।वृषः संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की उलझन रहेगी। पारिवारिक मामलों में सचेत रहें। प्रियजन से भेंट होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुनः पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, लेकिन प्रियजन पीड़ा भी मिलेगी। भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।कर्कः व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मैत्री संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

सिंहः उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।कन्याः पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

तुलाः गृह उत्सव में व्यस्त रहेंगे। खान-पान में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रियजन भेंट होगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।वृश्चिक: पारिवारिक सुख और सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद होगा। भागदौड़ रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मनोरंजन का वातावरण मिलेगा। संबंध मधुर होंगे।

धनुः गृह उत्सव में व्यस्त रहेंगे। संतान के कारणचिंतित हो सकते हैं। कुछ ऐसा न करें जिससे चोट, झगड़ालृविवाद का भय हो। संयम बरतना जरूरी है। भागदौड़ रहेगी।मकरः पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान भी मिल सकता है। उत्तम भोजन तथा पारिवारिक सहयोग रहेगा। मधुर संबंध बनेंगे।

कुंभः प्रियजन से सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार प्राᄍा होगा, लेकिन आर्थिक तनाव रहेगा। खानपान में सावधान रखे। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। नए संबंध बनेंगे।

मीनः पारिवारिक सुख और सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वातावरण रहेगा। रुचिपूर्वक भोजन और व्यंजन प्राᄍा होंगे, लेकिन पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिलेगा।