Sunday , February 12 2023

सपाजनों ने मनाया जश्न

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जगह-जगह बैठक और सभा कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना की।the-celebration-was-celebrated-by-spajnon_1483298821
 जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में सिकरारा चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। इस अवसर पर नन्हकू यादव, ओम प्रकाश यादव, भानू यादव, राहुल यादव, हृदय नारायण यादव आदि प्रमुख थे।
फ तेहगंज बाजार में सपा के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव के अगुवाई में उत्साही कार्यकर्ताओ ने बाइक जुलूस निकालकर पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की।  रीठी बाजार में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव गुलाब यादव ने बैठक कर खुशी जताई।

गोनापार में जिला पंचायत सदस्य नन्हकू यादव व पूर्व जिला पंचायत सदस्य केशजीत यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक पार्टी के निर्णय की सराहना की। उधर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल ने मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष जताया है।

सिरकोनी में सपा नेता रत्नाकर चौबे व पूर्व जिला सचिव नंदलालयादव और छात्र महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बिनोद शर्मा, रमाकांत यादव, रवि, मोनू यादव, डब्ल्ू, फिरोज खान, अजय व विकास आदि ने खुशी जताया है। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डा. केपी यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश को बधाई

मछलीशहरः  अखिलेश  यादव को  राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने से मिष्ठान्न बांटकर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला महासचिव अजय रंजन, अखिलेश गुप्ता,अजय यदुवंशी, आशीष यादव,  धीरज यादव आदि थे।  ब्लाक प्रमुख अशोक यादव ,वरिष्ठ नेता पंधारी लाल यादव आदि ने खुशी जताई।