Thursday , February 9 2023

बलिया:सपा नेता श्रीकृष्ण के हत्या आरोपी गिरफ्तार

 

बैरिया : थाना पुलिस ने क्षेत्र के भरतछपरा गांव के पास हुई सपा कार्यकर्ता श्रीकृष्ण यादव हत्याकांड के आरोपी गोपाल ¨सह व भुपेंद्र ¨सह निवासी भरत छपरा को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड में मृतक के परिवार वालों ने दो आरोपियों संग पांच अज्ञात पर मुकदमा कायम कराया था। कोतवाल केके तिवारी ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय को सिपुर्द कर दिया। साथ ही घटना में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गए है। बदमाशों ने रात को घर जाते समय गोली मारकर सपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी थी। बदमाशों ने इन्हें चार गोली इनके शरीर में उतारा था। उसी समय घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई गई थी।