Thursday , February 9 2023

रसोई घर के लिए हैं ये वास्तु टिप्स, आएगी सुख-समृद्ध‌ि

kitchen

हर कोई चाहता है कि उनके घर में सुख-शांति बनी रहे। वैसे ही अपना घर बनवाते वक्त अक्सर लोग वास्तु का काफी ध्यान देते हैं। कहा जाता है कि वास्तु के अनुसार अगर कोई व्यक्त‌ि अपना घर बनाता है तो उस पर भी सुख-समृद्ध‌ि न‌िर्भर करती है। वास्तु के अनुसार अगर हम घर बनाते है या घर का सामान रखते है तो ये सकारात्मक उर्जा को आकर्ष‌ित करके लोगों को उर्जावान और सेहतमंद बनाए रखता है। वास्तु में घर के किचन का भी बहुत महत्व होता है। पढ़े किचन के लिए वास्तु टिप्स:

1. रसोई घर हमेशा दक्षिण-पूर्वी दिशा में होना चाहिए जो कि अग्नि का स्थान होता है। गैस का चूल्हा या स्टोव रसोई घर के दक्षिण पूर्वी कोने में होना चाहिए।
2. पानी रखने की जगह, आर-ओ, जैसे अन्य सामानों जहां पानी संग्रहीत किया जाता है, उसे उत्तर पूर्व दिशा में रखें।
3. फ्रिज पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण पूर्व या दक्षिण पश्चिम दिशा में रखा जा सकता है। वहीं बिजली के सामान के लिए, दक्षिण पूर्व या दक्षिण दिशा सही है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।