Wednesday , February 1 2023

अपने बर्थडे पर भी नहीं है दीपिका पादुकोण को चैन, करेंगी 14 घंटे काम!

दीपिका देश से दूर परदेस में अपना जन्म दिन कुछ इस अंदाज़ में मना रही हैं कि …

05_01_2017-deepu890

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने बेहतरीन एक्टिंग और स्माइल से अपने चाहने वालों के बीच काफी पॉपुलर हैं। कॉकटेल, पिकू, बाजीराव मस्तानी जैसे कई सुपरहिट फ़िल्मों के जरिये सबके दिलों पर राज करने वाली क्वीन ऑफ हार्ट का आज गुरुवार को 31 वां बर्थडे है। दीपिका के जन्मदिन को लेकर भी उनके फैंस में काफी उत्साह है।

दीपिका के फैंस को हम बता दें कि दीपिका आज अपना जन्मदिन किसी एक्जोटिक लोकेशन पर शानदार पार्टी करके नहीं बल्कि काम करते बीताने वाली हैं। दीपिका के करीबी सूत्रों के मुताबिक़ दीपिका का जन्मदिन बिजी शेड्यूल से भरा होगा। दीपिका का दिन सुबह 8.00 बजे से शुरू होगा और तकरीबन रात 11 बजे खत्म होगा। यानी आज दीपिका बेहद व्यस्त रहने वाली हैं! गौरतलब है कि दीपिका के लिए यह महीना काफी स्पेशल रहने वाला है क्योंकि उनकी हॉलीवुड फिल्म xXx: Return of Xander Cage इसी महीने की 14 तारीख़ को रिलीज़ होने वाली हैं। दीपिका पादुकोण इस हॉलीवुड फ़िल्म में एक अहम किरदार निभा रही हैं।फ़िल्म के प्रमोशन के लिए वह खास तौर पर मैक्सीको गयी हैं और वहां पर वह कई प्रमोशनल एक्टिविटी का हिस्सा बनेगी और मीडिया से रूबरू होंगी। इस बिजी शेड्यूल में दीपिका के साथ विन डीजल, रुबी रोस और xXx: Return of Xander Cage की पूरी टीम रहेगी। ज़ाहिर, है अपने जन्मदिन के दिन भी उन्हें आराम और चैन नहीं मिलने वाला।