Monday , February 13 2023

बलिया :घाघरा में युवक डूबा, तलाश जारी

सहतवार  थाना क्षेत्र के सिगही बस्ती के सामने गुरुवार को घाघरा नदी से पानी लाने गया धर्मेंद्र नट (23) निवासी सिगही नट बस्ती डूब गया। तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। उसके साथ रहा बिन्नू (20) को लोगों ने किसी तरह से बचा लिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। युवक अपने पड़ोसी युवक के साथ घाघरा नदी से पानी लाने के लिए गया था। वहां पर दोनों नहाने लगे। इसी बीच धर्मेंद्र अत्यधिक पानी में चले जाने से डूबने लगा। यह देख साथ रहा बिन्नू उसे बचाने का प्रयास करने लगा। इतने में गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूबने लगे। यह देख आसपास के लोग तत्परता से पहुंच गए। किसी तरह से बिन्नू को बचा लिया गया लेकिन दूसरे युवक का पता नहीं चल सका। इसकी खबर बस्ती में आते ही कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से देर शाम तक पुलिस तलाश में लगी रही लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका।