Friday , January 27 2023

Indian Idol 12: तैमूर अली खान ने नाना के लिए बनाया खास गिफ्ट, रणधीर कपूर बोले- ‘अभी जाऊंगा मिलने’

‘इंडियन आइडल 12’ में इस वीकेंड रणधीर कपूर नजर आएंगे। शो के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। इस दौरान टॉप 6 कंटेस्टेंट उनकी फिल्मों के हिट गाने गाएंगे। रणधीर कपूर पुरानी यादें साझा करेंगे। साथ ही उन्हें अपने नाती तैमूर अली खान की ओर से एक खास गिफ्ट भी दिया जाएगा।

नाना के लिए खास गिफ्ट

रणधीर कपूर से होस्ट आदित्य नारायण कहते हैं कि उनके लिए किसी ने एक खास गिफ्ट भेजा है। जिसके बाद स्क्रीन पर एक तस्वीर आती है। तैमूर अली खान एक ग्रीटिंग कार्ड को हाथों में पकड़े हुए हैं जिस पर उन्होंने खुद ड्राइंग की और लिखा- ‘आई लव यू, नाना, सुरक्षित रहिए।‘

टीम को कहा धन्यवाद

यह खास गिफ्ट रणधीर कपूर के दिल को छू जाता है वह पूरी टीम को धन्यवाद कहते हैं। रणधीर कपूर कहते हैं कि ‘मुझ तक पहुंचाने के लिए थैक्यू वेरी मच, मैं यहां से सीधा वहीं जाऊंगा उससे मिलने। जैसे हर इंसान को असल से ज्यादा सूद पसंद है तो मैं करीना और करिश्मा से ज्यादा पसंद अपने ग्रैंड चिल्ड्रेन को करता हूं।‘ 

पुरानी यादें कीं साझा

रणधीर कपूर कई यादें साझा करते हुए कहते हैं कि ‘हम सबमें राज कपूर सबसे ज्यादा बात करते थे। उनके पास कहने को बहुत कुछ था। ज्ञानी भी बहुत थे। जानते थे फिल्मों के बारे में, दुनिया के बारे में।‘

15 अगस्त को ग्रैंड फिनाले

‘इंडियन आइडल 12’ का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होगा। जहां छह कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला होगा। इनमें पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, निहाल तौरो, शंमुखप्रिया, मोहम्मद दानिश और सायली काम्बले हैं।