Friday , January 27 2023

अस्पताल पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, फैन्स ने लगाए प्रेग्नेंसी के कयास, बोले- ‘गुड न्यूज है क्या?’

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) का नाम उन सितारों की लिस्ट में शुमार है, जिन्हें फैन्स सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी खूब पसंद करते हैं। इस बीच जब हाल ही में रणवीर- दीपिका अस्पताल के बाहर नजर आए तो फैन्स काफी एक्साइटिड हो गए और एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे।

2018 में हुई शादी
14 नंवबर 2018 को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में जब विरल भियानी ने सोशल मीडिया पर दीपिका- रणवीर के मुंबई के खार स्थित हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉटिड होने की तस्वीरें शेयर कीं तो फैन्स उत्साहित हो गए और कमेंट्स कर प्यार लुटाने लगे।

प्रेग्नेंट हैं दीपिका!
दरअसल विरल के पोस्ट पर अधिकतर कमेंट्स यही हैं कि क्या दीपिका प्रेग्नेंट हैं। दीपवीर के फैन्स ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या कपल के घर पर किलकारियां गूंजने वाली हैं? क्या कपल जल्दी ही सभी को गुड न्यूज सुनाएगा। वहीं कुछ फैन्स इस बात को लेकर भी चिंतिंत हैं कि कहीं दीपिका- रणवीर की तबीयत तो नहीं खराब है। हालांकि सच्चाई क्या है इस बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इटली में हुई थी शादी
नवंबर 2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दीपिका और रणवीर की वेडिंग सेरेमनी बहुत ही प्राइवेट तरीके से हुई थी। इसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

दीपिका की अपकमिंग फिल्में
बात दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो जल्दी ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण की जोड़ी शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में भी बनेगी। पठान में शाहरुख और दीपिका के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फाइटर और पठान के अलावा दीपिका के खाते में द इंटर्न और 83 भी शुमार है। याद दिला दें कि द इंटर्न में अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। इन प्रोजेक्ट्स के साथ ही दीपिका शकुन बत्रा की एक फिल्म में भी नजर आएंगी।

रणवीर के प्रोजेक्ट्स
बात रणवीर के वर्कफ्रंट की करें तो वे फिल्म 83 में जल्दी ही नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी के साथ फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगे। वहीं फिल्म जयेशभाई जोरदार और सूर्यवंशी भी रणवीर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। हालांकि सूर्यवंशी में रणवीर का कैमियो होगा। इसके अलावा रणवीर सिंह निर्देशक शंकर की साथ भी नजर आएंगे। इन सब के अलावा रणवीर जल्दी ही टीवी पर ‘द बिग पिक्चर’ के साथ धमाका करने को तैयार हैं।