Saturday , February 4 2023

JOBS: बिहार में 9 हजार लेक्चरर्स की भर्ती

lecturers-11-12-2016-1481435283_storyimageबिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा है कि इस वित्तीय वर्ष में बिहार ने शिक्षा के विकास को 18 हजार करोड़ खर्च करने का बजट बनाया है ताकि शिक्षा में बिहार आगे बढ़ सके। शिक्षा पर सबसे अधिक राशि खर्च करने वाला बिहार देश का दूसरा राज्य है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मार्च 2016 तक 3600 जबकि वित्तीय वर्ष 2017 तक पूरे बिहार के कॉलेजों में 9 हजार व्याख्याताओं की भर्ती की जाएगी। साथ ही सेकेण्ड्री स्कूलों में भी शिक्षक भर्ती की जाएगी। डॉ. चौधरी शनिवार को आरके साहा महिला कॉलेज के छात्रवास लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालों की संख्या महज 13 फीसदी है। इसे देखते हुए प्लस टू पास करने वाले छात्रों को राज्य सरकार ने 4 लाख का शिक्षा लोन देने की योजना बनाई है।