Friday , February 10 2023

आज का पंचांग: 19 जनवरी 2017 दिन गुरुवार

                                                       आज का पंचांग

aaj-ka-panchang-2

                                       आज अपका दिन मंगल मय हो 19जनवरी दिन गुरुवार

ऋतु- शिशिर
मास-माघ
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय:-06:41
सूर्यास्त:-05:19
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
01:30से 03:00 तक
तिथ-सप्तमी
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- दक्षिण

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं परंतु शत्रुओं की पराजय होने की संभावना है।निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

सुझाव:- आज आप राधा -कृष्ण का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- नारंगी

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आपके जीवनसाथी से थोड़ी बहुत अनबन होने की संभावना है।भावुकतावश कोई निर्णय न लें।

सुझाव:- आज आप श्री गणेश जी को मोदक अर्पण कर उनकी आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- केसरिया

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे।वाणी पर नियंत्रण रखें।वाद-विवाद से बचें।

सुझाव:- आज आप संध्या के समय किसी पवित्र नदी में दीपदान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बैगनी

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:-आज आपको धनलाभ होने की संभावना है। मित्रों का सहयोग रहेगा।

सुझाव:- आज आप दुर्गा शप्तशती का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – लाल

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपकी भागदौड़ बढ़ने की संभावना है।मन थोड़ा अशांत रहेगा।

सुझाव:- आज आप कमलपुष्प से महालक्ष्मी की उपासना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आप अपने भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।कोई भी कार्य बड़े ही लगनपूर्वक करने मे सफल हो सकते हैं।

सुझाव:-आज आप भगवान शंकर जी का ध्यान करते हुए रामचरित मानस का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई भी कार्य भली-भांति उत्साह के साथ करेंगे।

सुझाव:- आज आप काली गाय रोटी और गुड़ खिलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – श्वेत

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आप अपने कार्यों को सुनिश्चित करेंगे।लोग आपके व्यवहार कुशलता से प्रभावित होंगे।

सुझाव:- आज आप भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बादामी

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।आपके जीवनस्तर मे बदलाव होने की संभावना है।

सुझाव:- आज आप माँ संतोषी जी की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गेरुवा

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपके दैनिक कार्यों में प्रगति हो सकती है।आपके घर कोई मेहमान आपसे मिलने आ सकते हैं।

सुझाव:- आज आप देवालय में नारियल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग- सुनहला

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपको परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है।कार्यक्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है।

सुझाव:- आज आप संध्या के समय ब्राह्मणों को भोजन करायें लाभ होगा।

शुभ रंग- हल्का गुलाबी

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आप अपने पुराने मित्रों के साथ कहीं यात्रा करने की योजना बना सकते हैं।पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि।

सुझाव:- आज आप गऊ की सेवा करें लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला