Friday , February 10 2023

Lata Mangeshkar Death Updates: 92 साल की उम्र लता मंगेशकर का निधन, देश में 2 दिन का राष्ट्रीय शोक

Lata Mangeshkar Death Updates: लगा मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में महान गायिका का 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। नितिन गडकरी ने इसकी पुष्टि की। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा चुनाव प्रचार छोड़कर आज सुबह ही ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं से उन्होंने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, लता दीदी का जाना अपूरणीय क्षति है। इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने एक के बाद एक ट्वीट किए थे, जिनसे आशंका पैदा हो गई थी। संजय राउत ने लिखा था, एक युग का अंत। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 8.12 बजे उन्हें आखिरी सांस ली। निधन की खबर सामने आते ही देशभर से प्रार्थनाओं और श्रद्धांजलि का दौर शुरू हो गया है।

डाक्टरों के मुताबिक, अंगों के काम नहीं करने से लता मंगेशकर का निधन हुआ है।

लता मंगेशकर के निधन पर देश में 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया है।

पीएम मोदी ने भी लता दीदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

लगा मंगेशकर के निवास के साथ ही ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पहले नाम था हेमा, बाद में रखा गया लता

28 सितंबर, 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में जन्मी लता मंगेशकर पंडित दीनानाथ मंगेशकर की सबसे बड़ी बेटी हैं। हालांकि बाद में पिता महाराष्ट्र पहुंचे तो उनकी परवरिश भी वहीं हुई। लताजी का पहला नाम पहले ‘हेमा” था, मगर जन्म के पांच साल बाद माता-पिता ने नाम बदलकर ‘लता” रख दिया।