Friday , February 10 2023

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे रीवा, लोगों को देंगे करोड़ों की सौगात

रीवा: मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार दोपहर रीवा के सिरमौर पहुंचे। यहां उन्‍होंने 222 करोड़ 79 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से किया।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रूट में आंशिक संशोधन किया गया था। संशोधन में जबलपुर एयरपोर्ट के बजाय मुख्यमंत्री का प्लेन खजुराहो एयरपोर्ट में उतरा। जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए रीवा जिले के सिरमौर में होने जा रहे कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।

मुख्यमंत्री सिरमौर में उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित समारोह में 222 करोड़ 79 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान आज एक दिवसीय प्रवास पर रीवा में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में 222 करोड़ 79 लाख रुपए के लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। समारोह में मुख्यमंत्री मंच से विभन्न हितग्राहियों को 6 करोड़ 34 लाख रुपए के हितलाभ का वितरण भी करेंगे। कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इसके मुख्यमंत्री आम सभा को संबोधित करेंगे। इस संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि मुख्यमंत्री जी 157 करोड़ 58 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें यूआईडीएसएसएमटी योजना के तहत 11 करोड़ 10 लाख रुपए की सिरमौर जल आवर्धन योजना तथा 8 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत की बैकुण्ठपुर नगर परिषद की जल आवर्धन योजना शामिल है। मुख्यमंत्री चौहान पनवार से डभौरा मार्ग का भी लोकार्पण किया। इसका निर्माण मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा 21 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। इससे दूरस्थ तराई अंचल में आवागमन सुगम हुआ है।

समारोह में नवनिर्मित रीवा-सिरमौर रोड का भी मुख्यमंत्री लोकार्पण किया। इसकी कुल लंबाई 36.71 किलोमीटर है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग की विंग ने 115 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से कराया है।

समारोह में मुख्यमंत्री चौहान 64 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करके शुभारंभ किया। इन कार्यों में नगर परिषद सिरमौर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से एक करोड़ दो लाख रुपए की सड़क का निर्माण तथा 50 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत आईटीआई भवन का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री शासकीय महाविद्यालय नष्टिगवां में 6 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से मंजूर महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन किया। समारोह में सिरमौर से क्योटी मार्ग का भी भूमिपूजन किया गया। इसका निर्माण 23 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की 33 करोड़ की लागत की समूह नलजल योजना निर्माण का भी भूमिपूजन किया।

new ad