Friday , February 10 2023

Leopard Attack: गौशाला में बंधी गाय को तेंदुए ने बनाया निशाना, घायल अवस्था में मिली

सार

रामनगर थाना क्षेत्र में एक गाय घायल अवस्था में पाई गई। बताया जा रहा है कि वह तेंदुए के हमले से घायल हुई। तेंदुए के पगचिह्नों के निशान मिले हैं।

तेंदुए के पगचिह्न व घायल गाय।

तेंदुए के पगचिह्न व घायल गाय।

विस्तार

बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में तीन दिन से लगातार तेंदुआ की दहशत बनी हुई है। रविवार सुबह सेमराय गांव में बने गौशाला में एक गाय घायल अवस्था में मृत पाई गई। वहां बने पगचिह्न  के आधार पर माना जा रहा है कि तेंदुआ ने ही गाय को अपना निशाना बनाया है।

इससे पहले वन विभाग टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए सिर्फ कांबिंग के नाम पर खानापूर्ति करती रही। अभी तक कहीं पिंजरा तक नहीं रखा गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और बढ़ गई है। सुबह वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।