Thursday , February 9 2023

Kanpur Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा टेंपो, दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सार

यूपी के कानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से टेंपो पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर –

विस्तार

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना के वक्त टेंपो में दो सवारियां ही बैठी थीं। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क हादसे में आशीर्वाद (48) व रमेश चंद्र उर्फ गिल्लन सिंह (52) की मौत हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।