Friday , February 10 2023

 उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश का दौर जारी,  जानिए कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Weather Update Today, IMD Rainfall Alert: मॉनसून की वापसी के बाद भी देशभर के कई राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के अलावा दक्षिण के भी कुछ राज्यों में इन दिनों बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी इन राज्यों में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सात से 11 अक्टूबर, हरियाणा में आठ से नौ अक्टूबर, पूर्वी राजस्थान में 7-9 अक्टूबर और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7 से 10 अक्टूबर के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 से 11 अक्टूबर को बारिश होने वाली है। उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 9 अक्टूबर के बीच बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में सात अक्टूबर को बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा, इस दौरान आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। अन्य राज्यों की बात करें तो 7-10 अक्टूबर के बीच गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 7 से 9 अक्टूबर को गरज के साथ तेज बरसात होगी। कोंकण और गोवा व तेलंगाना में आज यानी सात अक्टूबर को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी के लिए भी अलर्ट वहीं, तमिलनाडु, रायलसीमा, पुडुचेरी और कराईकल में सात से 11 अक्टूबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 7, 9 और 10 अक्टूबर को। इसके अलावा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 9 से 11 अक्टूबर को भारी बारिश होगी। वहीं, केरल में 9 और 10 अक्टूबर को तेज बरसात होने वाली है। बंगाल, बिहार में भी बारिश का अनुमान 7 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 और 9 तारीख को, ओडिशा में 9 और 10 अक्टूबर को और बिहार में 11 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 7 से 11 अक्टूबर, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 और 11 अक्टूबर को गरज के साथ तेज बरसात होगी।