Thursday , January 26 2023

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस पर कसा तंज, कहा…

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं के पार्टी छोड़ने की खबरें लगातार आ रही हैं। एक तरफ राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के द्वारा पूरे को जोड़ने की बात कर रहे हैं वहीं हिमाचल में एक-एक कर कई कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। बीते दिनों कांग्रेस के राज्य महासचिव आश्रय शर्मा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्र और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने राज्य में कांग्रेस स्थिति को लेकर बयान दिया है। ठाकुर ने कहा कांग्रेस का हर नेता असुरक्षित महसूस कर रहा है। असुरक्षा की भावना उनके पार्टी छोड़ने की बड़ी वजह है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि,”भगदड़ वहां होती है जहां पर असुरक्षा का भाव होता है। कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिसकी वजह से वो निराश होकर कांग्रेस पार्टी को छोड़ने के लिए विवश हो रहे हैं।” शुक्रवार को कांग्रेस के राज्य महासचिव आश्रय शर्मा ने यह करते हुए पार्टी छोड़ दी थी कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी की जगह अब एक प्राइवेट लिमिटेड फर्म बनकर रह गई है। शर्मा ने यह भी कहा कि उनके पिता ने मंत्री पद छोड़ दिया था, अब वो कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। प्रतिभा सिंह और उनके बेटे पर साधा निशाना हिमाचल कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह पर भी निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि, ‘मुझे हैरानी होती है कि आखिर क्यों हाई कमांड हिमाचल प्रदेश में राज परिवार के आगे कुछ नहीं देखा पाता, जबकि उसके पास कई टैलेंटेड लोग हैं।’ ‘हिमाचल कांग्रेस कंफ्यूज्ड है’ राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि,’हिमाचल प्रदेश की स्थिति को लेकर भी कांग्रेस में बहुत बड़ा कन्फ्यूजन है और ऐसे में नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं और बहुत सारे लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं’ भाजपा में होंगे शामिल कांग्रेस का राज्य महासचिव आश्रय शर्मा के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उनकी भाजपा से जुड़ने की खबरें भी आ रही हैं। पिछले महीने सितंबर में ही आश्रय शर्मा के भाजपा से जुड़ने की संभावना थी लेकिन किसी कारणवश उनका कार्यक्रम टल गया था।