Monday , February 13 2023

PM मोदी ने एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का किया शुभारम्भ

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बेंगलुरु के येलहांका के एयर फोर्स स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 का शुभारम्भ किया। यह एशिया के सबसे बड़े एयर शो का 14वां एडिशन है। फ्लाईपास्ट के उद्घाटन समारोह में भारतीय सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी गुरुकुल गठन का नेतृत्व करेंगे। कार्यकर्म के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बेंगलुरु का आसमान न्यू इंडिया के सामर्थ्य का गवाह बन रहा है। बेंगलुरु का आसमान इस बात की गवाही दे रहा है कि नई ऊंचाई ही नए भारत की सच्चाई है। आज देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उसे पार भी कर रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रक्षा एक एसा क्षेत्र है, जिसकी तकनीक, मार्केट और सतर्कता को सबसे जटिल माना जाता है। हमारा लक्ष्य है 2024-25 तक इसके निर्यात के आंकड़े को डेढ़ बिलियन से बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर तक ले जाया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि एयरो इंडिया 2023 भारत की बढ़ती क्षमताओं का एक उदाहरण है। यहां करीब 100 देशों की मौजूदगी बताती है कि दुनिया का भरोसा भारत पर बढ़ा है। भारत और दुनिया के 700 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। इसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पीएम ने कहा कि 21वीं सदी का नया भारत अब न तो कोई मौका गंवाएगा और न ही मेहनत करने में पीछे रहेगा। हम तैयार हैं। सुधारों की राह पर, हम हर क्षेत्र में क्रांति ला रहे हैं। गौरतलब है कि यह एयर शो 13 फरवरी से 17 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान शो मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड प्लान के मुताबिक स्वदेशी टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करने और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी बनाने पर केंद्रित होगा।