Monday , February 13 2023

WPL नीलामी : स्मृति मंधाना पहली करोड़पति, RCB ने 3.4 करोड़ में खरीदा

मुंबई : पहली विमेंन प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू चल रही है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहे ऑक्शन की शुरुआत स्मृति मंधाना के नाम से हुई है। उन्हें बेंगलुरु ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसमें शामिल 7 में से 5 खिलाड़ी एक करोड़ से ज्यादा में बिकी हैं। जबकि एक 50 लाख रुपए में नीलाम हुई हैं। वहीं एक अनसोल्ड भी रही है। इस सेट की अधिकांश खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगी है, क्योंकि फ्रेंचाइजीज इनमें लीडरशिप रोल देखती हैं।

ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर को गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ में खरीदा

पहले सेट में 7 खिलाड़ियों पर बोली लगी। भारत की स्मृति मंधाना 3.40 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा बनीं। वह सबसे महंगी प्लेयर रहीं। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को 3.20 करोड़ रुपए में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। वह पहले सेट में सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। इंडिया विमेंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, इंग्लैंड की ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्ज ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की एलीस पेरी को RCB ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन 50 लाख रुपए की बेस प्राइस में RCB टीम का हिस्सा बनीं। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज अनसोल्ड रहीं।