Thursday , February 16 2023

ट्रम्प को चुनौती देंगी भारतीय मूल की निकी हेली

यूएस प्रेसिडेंट कैंडिडेट इलेक्शन, कहा— नई जेनेरेशना को मौका मिले

वॉशिंगटन : भारतीय मूल की निकी हेली 2024 में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट बन सकती हैं। मंगलवार को निकी ने एक वीडियो मैसेज जारी किया। इसमें ऐलान किया कि वो राष्ट्रपति बनने की रेस में शामिल हो रही हैं। 51 साल की निम्रता निकी रंधावा हेली रिपब्लिकन पार्टी की मेंबर हैं और साउथ कैरोलिना स्टेट की गवर्नर रह चुकी हैं। निकी ने कहा- मैं निकी हेली हूं और प्रेसिडेंट की रेस में शामिल हो रही हूं। निकी को रिपब्लिकन पार्टी का प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट बनने से पहले दो फेज का इलेक्शन जीतना होगा। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वो 2024 में कैंडिडेट बनना चाहते हैं। कुछ और लोग भी रेस में शामिल हो सकते हैं। बहरहाल माना यही जा रहा है मुख्य मुकाबला ट्रम्प और हेली के बीच होगा।

वीडियो स्टेटमेंट में हेली ने कहा- यही वो वक्त है जब न्यू जेनरेशन लीडरशिप को मौका मिलना चाहिए। हमें अपनी इकोनॉमी को दुरुस्त करना है, बॉर्डर सिक्योर करने हैं और आखिरकार इस देश को पहले से ज्यादा मजबूत बनाना है। यही हमारा लक्ष्य और गौरव है। फॉर्मल कैंडिडेट बनने के लिए निकी प्राइमरी इलेक्शन लड़ेंगी। डोनाल्ड ट्रम्प जब राष्ट्रपति थे तो उन्होंने निकी को UN में अमेरिकी एम्बेसेडर बनाया था। उस दौरान निकी के काम की अपोजिशन पार्टी डेमोक्रेट्स ने भी खुलकर तारीफ की थी। बहरहाल, निकी को अगर प्रेसिडेंशियल इलेक्शन 2024 के लिए ऑफिशियल कैंडिडेट बनना है तो अपने पुराने बॉस डोनाल्ड ट्रम्प को प्राइमरी इलेक्शन में हराना होगा।