Saturday , March 11 2023

बासुदेव डिग्री कालेज में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन

लखनऊ : बासुदेव डिग्री कालेज,अमराई गांव में शनिवार को हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन बीएड प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई हुई विभिन्न कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबन्धक डॉ.केएस मिश्रा, प्राचार्या डॉ.नलिनी मिश्रा एवं बीएड विभाग के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी कलाकृतियों के विषय में जानकारी देते हुए बनाने के तरीके बताए। कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्या डॉ.नलिनी मिश्रा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।