Tuesday , March 28 2023

समाज के कुरीतियों को त्याग करते हुए अच्छाई को ग्रहण करना होगा : मनोज जायसवाल

जायसवाल महिला क्लब की राष्ट्रीय बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

-सुरेश गांधी

उदयपुर : जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु एवं श्रद्धेय डॉक्टर काशी प्रसाद जायसवाल के जीवनी पर विस्तार से चर्चा की। मौका था जायसवाल महिला क्लब राजस्थान का शपथ ग्रहण समारोह एवं राष्ट्रीय बैठक का. सुहालका भवन सेक्टर 14 उदयपुर मे रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम मे झंडारोहण राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मनोज जायसवाल ने हमें समाज के कुरीतियों को त्याग करते हुए अच्छाई को ग्रहण करना होगा और उस अच्छाई की राह पर चलना होगा तभी समाज मजबूत होगा। समाज में कोई अच्छा कार्य कर रहा है तो उसे प्रोत्साहित करना होगा. विशिष्ट अतिथि राकेश जायसवाल, रामेश्वर दयाल, उत्तम सुहालका, प्रदेश अध्यक्ष नीला सुवालका, उदयपुर जिला अध्यक्ष मधुबाला जायसवाल, नवनीता जायसवाल, सोनिया जायसवाल, जयश्री जायसवाल, भारतीय मालवीया, हरीश कलाल व कैलाश चौधरी थे। सभी अतिथियों ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा अर्चना एवं आरती की गई। राजस्थान के सभी महिला जिला अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और नीला सुहालका एवं मधुबाला जायसवाल ने पुष्पमाला, उपरणा ओढ़ाकर, पगड़ी पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। क्लब के सह मिडिया प्रभारी नरेश पुरबिया ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन सूर्य प्रकाश सुहालका व धरावती सुहालका ने किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा समाज विभिन्न उपजातियों में बटा हुआ है। हम प्रयास कर रहे हैं सभी समाज बंधु एक मंच पर आएं और अपनी एकता को प्रदर्शित करें ।जिससे हमारे समाज का विकास होगा और शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए आयाम स्थापित होगा। राजनीति में एक अलग पहचान बनेगी। हमारे समाज को हमारे आराध्य देव एवं समाज के महापुरुषों की जानकारी समाज में घर घर पहुंचेगी तब देश में अपनी पहचान बनेगी। समाज के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है, जिससे समाज एक सूत्र में होने जा रहा है। कार्यक्रम में हरीश कलाल ने कहा कि हमारी पहचान हमारे प्रतिदिन किए जाने वाले अच्छे-अच्छे कार्यो एवं व्यवसाय से है। समाज के लोग अपने व्यवसाय एवं व्यवहार से प्रतिष्ठा बनाए हुए।

हरीश कलाल ने कार्यकर्ताओं को सहस्त्रबाहु अर्जुन की तस्वीर एवं तलवार भेंट सम्मान किया। कैलाश चौधरी ने संगठन द्वारा किए गए कार्यों प्रशंसा करते हुए समाज को एक मंच पर आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए लोकेश चौधरी, नरेश पूर्बिया, सूर्य प्रकाश सुहालका, राणा जायसवाल, मनीष जायसवाल, सुरेश गांधी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने पुष्पमाला पहनाकर, उपरणा ओढ़ाकर, मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष निला सुहालका ने कहा कि हमें समाज में सुई की तरह काम करना है। नन्ही सुई सभी को जोड़ने का कार्य करती है। चाहे संगठन कितना भी क्यों न बने लेकिन सभी का उद्देश्य एक होना चाहिए वह है एक दूसरे को जोड़ना। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष मधुबाला जायसवाल ने सभी को धन्यवाद दिया।