Sunday , April 2 2023

जायसवाल क्लब के भंडारा में उमड़ा आस्थावानों का सैलाब

नवमी पर जगतगंज कार्यालय में हवन में पूर्णाहुति, भंडारे में बांटा हलवा पुड़ी का प्रसाद

-सुरेश गांधी

वाराणसी : जायसवाल क्लब के तत्ववावधान में जगतगंज कार्यालय में शुक्रवारां को मां दुर्गा का विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पंडितों ने दुर्गा सप्तशती के श्लोक ’या देवी सर्वभूतेषु बुद्घिरुपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमोः नमः.’ आदि श्लोकों का उच्चारण कर हवन संपन्न किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने आहुति दी और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। प्रसाद में पूड़ी, सब्जी, हलवा, पुलाव बांटा गया।

इस मौके पर जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज के लोगों से एकजुटता बनाएं रखने का आह्वान करते हुए कहा कि यह तभी संभव हो पायेगा जब हम अपने अंदर छिपे अंहकार का त्याग करें। उन्होने कहा कि हमें हम का परित्याग करना ही होगा और जिस दिन से ऐसा हर सदस्य ठान लेगा क्लब को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकेगा। वेद में कहा गया हैं हम दुर्गुणो और दुर्व्यसनो को छोड़ने पर ही भद्र को प्राप्त कर सकते हैं। अर्थात अपने जीवन में हम को छोड़ आपसी सौहार्द को ग्रहण करने पर ही समाज का कल्याण हो सकता है। कार्यक्रम में नंदलाल जायसवाल, विजय प्रकाश जायसवाल, शरद जायसवाल, लक्ष्मीनारायण जायसवाल, विजय जायसवाल, अजय जायसवाल, अरविंद जायसवाल, कमलेश जायसवाल, रोहित आदि मौजूद रहे।