Sunday , August 20 2023

भारतीय विकास समिति का ध्वजारोहण एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न

लखनऊ : 77वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर भारतीय विकास समिति के तत्वावधान में ध्वजारोहण एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन सी.राजगोपालाचारी पार्क, एफ-ब्लाक राजाजीपुरम में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार निगम ने ध्वजारोहण एवं पुरस्कार वितरण किया। संस्था अध्यक्ष रामगोपाल सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न स्कूल के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर आधारित ऑनलाइन चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसका पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को आयोजित किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता ग्रुप ए- प्रथम अयांश गुप्ता, द्वितीय अक्षत जायसवाल, तृतीय यजत पाठक, ग्रुप बी- प्रथम यशस्वी धीमान, द्वितीय कनिका शर्मा, तृतीय स्वरा शर्मा, ग्रुप सी- प्रथम गुनगुन कश्यप, द्वितीय मो. अशराफुल, तृतीय प्रत्युष गुप्ता और निबंध प्रतियोगिता ग्रुप ए- प्रथम आरवी गुप्ता, द्वितीय कनिका शर्मा, तृतीय वानी शर्मा, ग्रुप बी- प्रथम पल्लवी गुप्ता, द्वितीय स्पर्श गुप्ता, तृतीय पारुल गुप्ता को स्मृति-चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र तथा सभी प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से कृष्ण अवतार गुप्ता, श्रीशचंद्र मिश्रा, वी.के. सक्सेना, राम किशोर कश्यप, सुनील प्रसाद, सन्तोष सिंह, अनिल त्रिपाठी, देवांस अवस्थी, अनिल मिश्रा, राजीव दुबे, अवनीश पाण्डेय, मीना निगम, मीतू सिंह, सिद्धि द्विवेदी, समीर सलमान, अर्पित सिंह सहित गणमान्य मौजूद रहे।