Saturday , October 14 2023

कालीन पर उकेरी महंत गोरखनाथ की कृति, मुख्यमंत्री योगी को प्रियंका ने भेंट की

मौका था चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्स्पो के उद्घाटन का
महंत गुरु गोरखनाथ की कृति कालीनों पर देख गदगद हुए योगी

सुरेश गांधी

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यो से हर कोई प्रभावित है। उनके सख्त लॉ एंड आंर्डर का तकाजा है, जो सपा के गुंडराज में बेडरुम में सुरक्षित नहीं थे, वे आज रात के 12 सड़कों से अपने गंतव्य को सुरक्षित पहुंच रहे है। योगी की यही सख्ती लोगों को उनका कायल बना रही है। इससे प्रभावित भदोही की प्रियंका जायसवाल ने कालीन पर उकेरी महंत गोरखनाथ की कृति, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की। मौका था चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्स्पों के उद्घाटन का। मुख्यमंत्री उद्घाटन के बाद आकर्षक डिजाइनयुक्त कालीनों से सजी स्टॉलों का भ्रमण कर निर्यातकों एवं बुनकरों से रुबरु हो रहे थे। इसी बीच भदोही की समाजसेविका एवं कालीन कारोबार से जुड़ी प्रियंका जायसवाल पर मुख्यमंत्री की नजर पड़ी तो उनकी हाथों में अपने महंत गुरु गोरखनाथ की कृति कालीनों पर देख गदगद हो गए। बिना पलक झपाएं मुख्यमंत्री प्रियंका के पास पहुंचे और कालीन पर उकेरी गयी गोरखनाथ की कृति को इत्मिनान से देखा।

प्रियंका ने मुख्यमंत्री को बताया कि 3 बाई 4 के इस कालीन में सच्चिदानंद शिव के साक्षात् स्वरूप ’श्री गोरक्षनाथ जी’ या यूं कहे महायोगी गुरु गोरखनाथ की कृति उकेरी गयी है। बता दें, महागुरु गोरखनाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मठ गोरक्षनाथ के शिष्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गुरु गोरखनाथ की कृति कालीन पर देख काफी खुश नजर आएं।प्रियका जायसवाल ने बताया कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यो से काफी प्रभावित है। उनके राज में न सिर्फ महिलाएं सुरक्ष्ति है, बल्कि उन्हें रोजगार भी मिल रहा है। महिलाएं आत्मनिर्भर होकर कालीन सहित अन्य व्यवसाय कर रही है। बुनाई के क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाएं बखूबी अपने काम को अंजाम दे रही है। प्रियंका जायसवाल ने बताया कि योगी सरकार नारी शक्ति को सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के साथ उन्हें सुरक्षित माहौल देने के लिए लगातार प्रयासरत है। यूपी में महिलाएं एक ओर जहां यूपी सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार के साथ स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं, वहीं सुरक्षित माहौल देने के लिए उन्हें पुलिस बलों में भी अहम भूमिका दी जा रही है।