Friday , January 27 2023

बांसडीह से अरविन्द राजभर सहित भासपा ने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

vns-27-01-2017-1485525319_storyimage

भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव मैदान में उतर रही भारतीय समाज पार्टी ने शुक्रवार को आठ में से छह प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

बरेसर भवदास के मैदान में आयोजित रैली में पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा नेता केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय की उपस्थिति में प्रत्याशियों की घोषणा की।

ओमप्रकाश राजभर खुद जहूराबाद से चुनाव लड़ेंगे। उनके बेटे अरविंद राजभर बलिया की बांसडीह सीट से उम्मीदवार होंगे। गाजीपुर की जखनियां सीट से त्रिवेणी राम, मऊ सदर से महेंद्र राजभर, जौनपुर की शाहगंज सीट से राणा अजीत प्रताप सिंह और आजमगढ़ की मेंहनगर से अरविंद कन्नौजिया को प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा से भासपा को आठ सीटें मिली हैं। अन्य दो सीटों वाराणसी की अजगरा और कुशीनगर की रामकोला के उम्मीदवारों की घोषणा बाद में होगी।

बांसडीह विधान सभा से भाजपा से पिछली चुनाव में रनर रही केतकी सिंह इस बार की चुनाव में जीत के करीब थी | केतकी सिंह को टीकट नही मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है |