Thursday , December 28 2023

निरंतर क्रियाशील, चिंतन व प्रयोगी प्रवृत्ति से आगे बढ़ने वाले ही होते हैं सफल : डॉ.बीआर सिंह

विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी तथा बाल मेला का आयोजन

सुल्तानपुर : नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर, सुल्तानपुर में छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी के साथ-साथ बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे दीप प्रज्वलन, सरस्वती माल्यार्पण व पूजन के साथ, मुख्य अतिथि व समाजसेवी रणविजय सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम व महानिदेशक, स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ, डॉक्टर भरत राज सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के अंग्रेजी अध्यापक अजय बहादुर सिंह ने किया। उद्घाटन सत्र समारोह में छोटे बच्चों द्वारा आकर्षक नृत्य, सरस्वती गीत, स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जो में अत्यंत मनमोहक एवं सराहनीय रहा।

उद्घाटन सत्र में बोलते हुए, विश्वख्याति प्राप्त वैज्ञानिक व विशिष्ट अतिथि डॉक्टर भरत राज सिंह ने कहा कि मैं इसी विद्यालय से हाई स्कूल 1961-63 तक का छात्र था। उन्होंने अपने संस्मरण को बताते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा समान रूप से होती है, परन्तु केवल वही छात्र आगे बढ़ पाते हैं, जो निरंतर क्रियाशील रहकर चिंतन मननशील और प्रयोगी प्रवृत्ति के होते हुए अपने सपनों को साकार रूप देते हैं। उनके द्वारा बनाई गयी हवा से चलने वाली मोटर बाइक विश्व के नवीन अविष्कार में सम्मलित हुई है तो माता-पिता के आशीर्वाद तथा गुरुजनों की प्रेरणा से ही सफल हो पाए हैं। वैश्विक तापमान वृद्धि व पर्यावरण संरक्षण पर कार्य को अमेरिका के हाईस्कूल के पाठ्यक्रम में सामिल भी किया, गया है, यह इसी विद्यालय की मिट्टी का ही पुण्य प्रताप का फल है।

प्रदर्शनी छात्र-छात्राओं द्वारा विविध विषयों विषयों में अकल्पनीय सर्वोत्तम गुणवत्ता स्तर के मॉडलों को प्रस्तुत किया जिसे देखकर आगत अतिथियों प्राध्यापकों और अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई। उक्त प्रदर्शनी में कुल 140 चल और अचल मॉडल प्रस्तुत किए गए जिसमें भौतिक विज्ञान वर्ग के छात्रों द्वारा 30 रसायन विज्ञान के छात्रों द्वारा 15 जीव विज्ञान 25 तथा कृषि एवं वाणिज्य वर्ग 15 तथा शेष मॉडल मानविकी वर्ग से संबंधित थे। इसमें मानविकी वर्ग अंशुमान मौर्य ने वीणा पाणि मां सरस्वती की जीवंत प्रतिमा स्वयं बनाकर प्रस्तुत किया जो प्रदर्शनी का एक आकर्षक मॉडल था। इसके अतिरिक्त कला में मधु गौड़ ने विद्यालय का भव्य प्रतिरूप प्रस्तुत किया भौतिक विज्ञान में छात्र शिवकुमार द्वारा टेस्ला कॉइल एवं एवं तनु शर्मा द्वारा एटीएम मशीन अतुल व आदित्य यादव ने गणित पार्क का मॉडल प्रस्तुत किया।

जीव विज्ञान वर्ग में राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में छात्रों द्वारा रुधिर वर्ग, रूधिरताप, रुधिर शर्करा की जांच व शरीर का भार बहुत ही विश्वसनीय एवं उचित प्रकार से किया। उक्त विज्ञान प्रदर्शनी संयोजक, विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर केडी सिंह के साथ-साथ सहसंयोजक के रूप में रात दिन एक करके विद्वान शिक्षक गण दिनेश कुमार यादव, राजेश चंद्र पाठक, धर्मेंद्र प्रताप सिंह अजय बहादुर सिंह, चंद्रदेव दुबे, राकेश कुमार सिंह अनिल कुमार यादव, राकेश कुमार पांडे राम प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सुशील यादव, नवनीत गुप्ता सुनील कुमार, अतुल कुमार मिश्रा आदि के अथक परिश्रम से तहसील स्तर की प्रदर्शनी एवं बाल मेला का सफल आयोजन किया जा सका।