Friday , May 30 2025

बिजनौर में युवक की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव

बिजनौर के शहर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव में युवक की हत्या कर पिता को जख्मी करने से गुस्साए लोगों ने नजीबाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। हत्या का आरोप संप्रदाय विशेष के लोगों पर होने से तनाव बढ़ गया है। जिले भर में अफवाहों का बाजार गर्म है।murder

नयागांव निवासी संजय सिंह 18 वर्षीय बेटे विशाल के साथ शुक्रवार शाम खेत पर ट्यूबवेल बंद करने गए थे। वहां पहले से मौजूद लोगों ने इन पर हमला बोल दिया। विशाल को दो गोलियां मारीं, जबकि संजय सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। पता चलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और खून से लथपथ विशाल का शव जबरदस्त आक्रोश फैल गया। भीड़ ने नारेबाजी करते हुए नजीबाबाद मार्ग जाम कर दिया।

भीड़ ने दूसरे संप्रदाय के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर एसपी अजय कुमार साहनी कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। अन्य जनपदों से भी पुलिस बुला ली गई है। एसपी अजय साहनी का कहना है कि घटना के संबंध में अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता। लोग आक्रोशित हैं। सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी। देर रात तक भीड़ जाम लगाए हुए है। जिलाधिकारी जगतराज भी मौके पर पहुंचे। सांप्रदायिक तनाव से पूरे जनपद में अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। मामला संवेदनशील हो जाने से बिजनौर शहर का बाजार भी बंद हो गया।