Thursday , February 9 2023

आज का राशिफल, दिनांक-15 दिसंबर, दिन- गुरुवार, 2016 का राशिफल

08_44_022544660rashi-llमेष : वाहन सुख में वृद्धि होगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय में बढ़ोतरी होगी। भाइयों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष : वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। माता के परिवार से किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता.पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। स्थान परिवर्तन संभव है।

कर्क : मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।

सिंह : वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं।

कन्या : नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।

तुला : रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

वृश्चिक : उच्च शिक्षा से शोध आदि कार्यों के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

धनु : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सम्पत्ति से आय वृद्धि हो सकती है।

मकर : मानसिक शांति रहेगी। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में इच्छाविरुद्ध अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कुंभ : संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मीन : पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेंगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों एवं गहनों आदि के प्रति रूझान बढ़ सकता है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।