Saturday , February 4 2023

बच्चे का पेट फाड़कर उसका मांस खाने लगा नरभक्षी युवक, गिरफ्तार

21_02_2017-narbhakshiएक युवक ने छह साल के मासूम बालक की निर्ममतापूर्ण हत्या कर दी। पहले धारदार हथियार से गर्दन, हाथ-पैर समेत तमाम अंग काट दिए। इसके बाद शव का पेट फाड़कर उसका मांस खाने लगा। मां ने खौफनाक मंजर को देख शोर मचाया। लोगों ने इस नरभक्षी को पकड़ लिया। पता चलने पर एसपी खुद पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।

आज सुबह पीलीभीत के गांव अमरिया निवासी मोहम्मद नईम मजदूरी करने गया था। उसका छह साल का बेटा मोनिस घर के बाहर ही खेल रहा था। सुबह 11 बजे वह अचानक लापता हो गया। अपराह्न करीब 12.30 बजे मुहल्ले की ही तारा बी ने पड़ोस के खाली पड़े मकान में अपने छोटे बेटे नजीम मियां (30) को एक बालक के शव से मांस नोंचकर खाते देखा तो उसकी चीख निकल गयी।

मेरे बेटे ने हत्या कर दी

बदहवास होने से पहले उसने शोर मचा दिया। मेरे बेटे ने किसी बालक की हत्या कर दी है। उसका मांस खा रहा है। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर खाली पड़े मकान में अंदर पहुंचे तो वहां का दृश्य दिल दहला देने वाला था। मासूम की गर्दन, हाथ-पैर समेत कई अंग अलग कटे पड़े थे। नजीम उसका पेट फाड़कर मांस नोंचकर खा रहा था। लोगों ने उसे दबोच लिया।

मार डालने की कोशिश

इसी बीच किसी ने सूचना दी तो एसपी देवरंजन वर्मा व एएसपी रामसुरेश यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल छुरा और एक फावड़ा बरामद कर लिया। माहौल भांप यहां से पुलिस आरोपी को थाने ले गयी तो हजारों लोग थाने के बाहर एकत्र होकर नरभक्षी युवक को मार डालने की मांग करने लगे। पूछताछ में आरोपी इधर-उधर की बातें करने लगा। वारदात के बारे में कुछ भी नहीं बोला। एसपी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज रहे हैं। बाद में कोर्ट से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।