Friday , February 10 2023

LIVE: IndVsEng: मुरली विजय ने जड़ा शतक, मजबूत स्थिति में भारत

murli-vijay_1474784300भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। भारत ने दिन की दूसरी ही गेंद पर पुजारा का विकेट गंवा दिया पुजारा 47 रन बनाकर बोल्ड हो गए। जेक बॉल ने पुजारा को आउट किया। फिलहाल मुरली विजय 115 और विराट कोहली 43 रन बनाकर मैदान पर हैं। टीम इंडिया ने  दो विकेट खोकर 237 रन बना लिए हैं। भारत अब भी इंग्लैंड से 164 रन पीछे है। इससे पहले मुरली विजय और विराट कोहली ने 73 गेंदों में 50 रन की साझेदारी पूरी की। फिलहाल दोनों के बीच 85 रन की साझेदारी हो गई है।