Friday , February 10 2023

Xiaomi का जबरदस्त ऑफर! इस स्मार्टफोन को वापस करने पर दे रहा है पूरा पैसा वापस, जानिए आप कैसे उठा सकते हैं फायदा

Xiaomi बाजार में सबसे महत्वपूर्ण स्मार्टफोन निर्माताओं में से एक है। कंपनी आज सबसे यूनिक और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्टफ़ोन बना रही है। शाओमी का सबसे पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 1 के रूप में आया। आज कंपनी की 11 सीरीज़ के फोन आ गए हैं। लेकिन फ्लैगशिप क्षेत्र में कंपनी की यात्रा Xiaomi के साथ शुरू हुई। Mi 1 फ्लैगशिप फोन 2011 में आया। डिवाइस स्मार्टफोन बाजार के लिए एक प्रमुख मील का पत्थर था क्योंकि यह “किफायती फ्लैगशिप फोन” सेक्टर में शुरुआत करने वाला पहला स्मार्टफोन था। आइए आपको बताते हैं Xiaomi के इस ऑफर से जुड़ी सभी डिटेल्स:

Xiaomi का रिफंड ऑफर क्या है और कैसे करता है काम  

कंपनी स्मार्टफोन बाजार में अपनी सफल यात्रा का जश्न मनाना चाहती है। आज, उसने घोषणा की है कि वह उन सभी को फुल रिफंड देगी जिन्होंने प्री-आर्डर या Mi 1 को खरीदा था। चीनी फर्म के मुताबिक, कंपनी इस फोन की 184,600 यूनाइट 1,999 युआन यानी 22,935 रुपये में बेची थी। जिससे कंपनी को 370 million Yuan की कमाई हुई। फर्म के वीबो पोस्ट के अनुसार यह Xiaomi Mi 1 पर दिया जा रहा रिफंड कैश के फॉर्म में नहीं बल्कि नलाइन स्टोर क्रेडिट के रूप में दे रही है। इसके बावजूद, कंपनी के लिए अपने पहले उपभोक्ताओं को दिया जाने यह अच्छा ऑफर है। यह निश्चित रूप से उन लोगों के लिए एक अच्छा सौदा होगा जो 2011 से Xiaomi के लॉयल कस्टमर्स रहे हैं और आज भी उनके प्रोडक्ट्स को यूज कर रहे हैं। XIAOMI MI 1 क्रेडिट से आप क्या खरीद सकते हैं
कंपनी द्वारा मिले क्रेडिट से आप कोई फ्लैगशिप फोन को नहीं खरीद सकते हैं। लेकिन आप Redmi Note 10 Pro और Poco X3 Pro जैसे अच्छे मिड रेंज वाले फोन खरीद सकते हैं। वहीं यदि आपको स्मार्टफोन की आवश्यकता नहीं है, तो आप कंपनी के विशाल पोर्टफोलियो पर एक नज़र डाल सकते हैं जिसमें स्मार्ट होम गैजेट्स और वियरेबल्स $300 (यानी 22295 रुपये) से कम में शामिल हैं।