Tuesday , January 31 2023

टाइगर श्रॉफ के नए आलीशान घर में इस शख्स ने रखा था पहला कदम? पंडित ने दी थी सलाह

टाइगर श्रॉफ के लग्जरी अपार्टमेंट के हर जगह चर्चे हैं। उन्होंने सिलेब्रिटीज के फेवरिट इलाके खार में 8 बीएचके फ्लैट लिया है। इस घर में वह अपनी बहन, मां और पिता के साथ शिफ्ट हो गए हैं। इससे पहले उनका परिवार कार्टर रोड पर रेंट पर रहते थे। अब टाइगर के परिवार को यह घर बेहद पसंद आ रहा है। घर को टाइगर की मां आयशा श्रॉफ और जॉन अब्राहम के भाई ने सजाया है। गृह प्रवेश की पूजा भी हुई और आयशा ने बताया कि घर में सबसे पहले कदम किसने रखे थे।

फैमिली के साथ शिफ्ट हुए टाइगर

टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार के सामने एक बार इतना बुरा वक्त भी आ चुका है कि उनको घर का फर्नीचर तक बेचना पड़ा था। टाइगर उस वक्त 11 साल के थे। आज अपनी मेहनत पर उन्होंने मुंबई की सबसे महंगी जगह पर अपना घर खरीदा है। टाइगर इस 8 बीएचके फ्लैट में पिता जैकी श्रॉफ, मां आयशा और बहन कृष्णा के साथ रह रहे हैं। टाइगर की बहन कृष्णा ने Etimes को घर से जुड़ीं कुछ खास बातें बताईं।

घर पर रखी थी छोटी सी पूजा

कृष्णा ने बताया कि घर पर छोटी सी पूजा रखी गई थी। इस पूजा में सिर्फ परिवार के लोग (जैकी, आयशा, कृष्णा और टाइगर) थे। उन्होंने बताया कि पहले उनकी फैमिली रेंट पर रहती थी। उनके पिता जैकी श्रॉफ भी घर पर ज्यादा वक्त बिताने लगे हैं। कृष्णा ने बताया कि उनकी मां ने घर का इंटीरियर डिजाइन किया है। वह कृष्णा को बीच-बीच में फोटोज भेजती रहती थीं। घर में पहले किसने प्रवेश किया, इस पर आयशा ने बताया कि वह पहले घर में घुसी थीं, ऐसा करने की सलाह उन्हें पंडित ने दी थी।