Wednesday , February 1 2023

यूपी की दो ताकतवर महिला का जन्मदिन है आज

mayawati_2_01151304314115 जनवरी 1956 में जन्मी मायावती जहां आज अपने जीवन के 61 साल पूरे कर रही हैं वहीं डिंपल यादव अपना 39 वां जन्मदिन मना रही हैं। वर्तमान विधान सभा चुनाव में इन दोनों महिला नेताओं की भूमिका बड़ी अहम होने जा रही है। बसपा प्रमुख मायावती अपनी पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश और पंजाब में प्रचार करती दिखेंगी तो वही डिंपल यादव की भूमिका उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड में भी चुनाव प्रचार की होगी। वहीं डिंपल यादव वर्तमान में सपा और कांग्रेस के चुनावी गठजोड़ के लिए प्रियंका गांधी से संपर्क साधने की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं।x17-1453015153-dimpal-602.jpg.pagespeed.ic.GTpWgEb-L8 1
एक और मायावती का जन्मदिन पूरे प्रदेश में केक काटकर पार्टी के कार्यकर्ता बनारहे है । दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव का भी जन्मदिन है जो बिना किसी शोरशराबे के सादगी के संग अपने परिवार के साथ मनाती है ।
यूपी के सीएम अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से चुनी गईं देश की पहली निर्विरोध सांसद डिंपल यादव किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अपनी 15 जनवरी 1978 में पुणे में आर्मी कर्नल एससी रावत के घर जन्‍मीं डिम्पल की शुरुआती पढ़ाई और पालन-पोषण पुणे, भटिंडा और अंडमान निकोबार में हुआ।

इंटरमीडिएट के बाद डिंपल यादव ने लखनऊ विश्‍वविद्यालय से ह्यूमेनिटीज़ में अपना स्नातक किया। यहीं अखिलेश यादव से उनकी मित्रता हुई। दोनों की मित्रता कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला।