Thursday , January 26 2023

समाजवादी पार्टी ने फिर बदले सात उम्मीदवार

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज सात प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। जिनका टिकट कटा है, उनमें मंत्री रघुराज प्रताप सिंह के बेहद करीबी मयंकेश्वर शरण सिंह भी हैं।
समाजवादी पार्टी ने फिर बदले सात उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी ने फिर बदले सात उम्मीदवार

लखनऊ LNT : प्रदेश की सत्ता पर फिर काबिज रहने की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने आज फिर सात प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनको पहले घोषित नाम के स्थान पर टिकट दिया गया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज सात प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। जिनका टिकट कटा है, उनमें कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह के बेहद करीबी मयंकेश्वर शरण सिंह भी हैं। पार्टी ने आज कालपी से विष्णुपाल सिंह उर्फ नन्नू राजा के स्थान पर अनूप कुमार सिंह व फतेहपुर के खागा सेओम प्रकाश गिहार के स्थान पर विनोद पासी को प्रत्याशी बनाया है।

इसके साथ ही पार्टी ने सुल्तानपुर के जगदीशपुर से अजीत प्रसाद के स्थान पर विमलेश सरोज, माधवगढ़ से लाखन सिंह कुशवाहा के स्थान पर आरपी निरंजन, अमापुर से वीरेन्द्र सोलंकी के स्थान पर राहुल पाण्डेय, हरदोई के बिलग्राम (मल्लावां) से सुभाष पाल के स्थान पर अनीस मंसूरी, रायबरेली के तिलोई से मयंकेश्वर शरण सिंह के स्थान पर जैनुल हसन को प्रत्याशी बनाया है।

टिकट बंटवारे में शिवपाल यादव का दबदबा दिखा, बदले गए टिकटों में ज्यादातर शिवपाल यादव के करीबी हैं।

समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में आज शिवपाल सिंह यादव मिशन 2017 के लिए बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में सपा युवजन सभा के सभी नेता है। शिवपाल इन सभी को 2017 के लिए दिशा निर्देश दे रहे हैं।