Saturday , January 28 2023

Motorola का स्मार्टफोन हुआ लॉन्च,यहां जानें पूरी डिटेल?

मोटोरोला ने ब्रिटेन और यूरोप में Moto Razr 2022 की घोषणा की है। इसमें क्वालकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट मिलता है। इसके अलावा Moto Razr 2022 में अपने पूर्ववर्ती से बड़ा डिस्प्ले भी है। आइये फोन के बारे में जानते हैं।  चीन में Moto Razr 2022 लॉन्च करने के बाद, मोटोरोला ने यूरोप और यूके में रेजर 2022 लॉन्च की धोषणा की है। हालांकि मोटोरोला ने अभी तक यूरोपीय और साथ ही यूके बाजार में सटीक रिलीज की तारीख की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इन डिटेल्स के जल्द ही बाहर आने की उम्मीद है। मोटोरोला का नया फोन पहले लॉन्च किए गए Moto Razr 2021 का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसने भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया गया था। नया मोटो केवल अपने डिजाइन और आकार के मामले में ही नहीं बल्कि इसके स्पेसिफिकेशंस के मामले में भी कई बदलाव के साथ आया है।

Moto Razr 2022 की कीमत

जहां तक कीमत का सवाल है, Moto Razr 2022 फोल्डेबल फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प की कीमत 1,200 यूरो होगी, जो लगभग 98,500 रुपये है। हालांकि मोटोरोला ने अभी तक उपलब्धता की तारीख को सार्वजनिक नहीं किया है। बता दे कि कंपनी ने नए मोटो रेज़र 2022 की भारत में रिलीज़ के बारे में भी कुछ नहीं कहा। अगर इसे भारत में लॉन्च किया जाता है, तो मोटो रेज़र 2022 सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 को टक्कर देगा। बता दें कि गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 भारत में 89,999 रुपये से शुरू होता है।

Moto Razr 2022 के स्पेसिफिकेशंस

Lenovo की कंपनी ने इससे पहले Razr 2022 को चीन में लॉन्च किया था। उस समय स्मार्टफोन को किसी अन्य देश में आधिकारिक नहीं किया था। Moto Razr 2022 में आपको डुअल डिस्प्ले मिलता है। इसके प्राइमरी डिस्प्ले में 2,400 x 1,080 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.67-इंच का OLED डिस्प्ले है, जबकि सेकेंडरी डिस्प्ले में 2.65-इंच का OLED 800 x 573 पिक्सल है। Moto Razr 2022 क्वालकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर, स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 को जोड़ा गया है। मोटो रेज़र 2022 स्मार्टफोन तीन रैम वेरिएंट में आता है, जिसमें 8GB, 12GB और साथ ही 18GB रैम शामिल है। यह स्मार्टफोन Android 12 आधारित MyUX पर काम करता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3500mAh की बैटरी है।

Moto Razr 2022 का कैमरा

रेज़र 2022 में 50MP का मुख्य कैमरा है जो 12Mp अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अंदर 32MP का कैमरा भी है।