Friday , February 10 2023

गोरखपुर :मौनी अमावस्या पर सरयू और राप्ती में हजारो श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

up-3-27-01-2017-1485503840_storyimageमौनी अमावस्या के दिन शुक्रवार की सुबह हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू और राप्ती नदी में डूबकी लगाई। मौसम खराब होने के बाद भी नदियों के तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी।

मौनी अमावस्या पर यूं तो गोरखपुर और आस-पास से हजारों की संख्या में श्रद्धालु रोडवेज की बसों और ट्रेनों से गुरुवार को ही प्रयाग राज के लिए रवाना हो गए थे। इसके अलावा गोरखपुर शहर से सटे राजघाट पर राप्ती नदी में स्नान के लिए शुक्रवार की भोर में ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच गई।

बड़हलगंज और गोला बाजार में भी सरयू नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने डूबकी लगाई और दान-पुण्य किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर निगम और टाउन एरिया प्रशासन द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के घाटों पर नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था कराई गई थी। इन स्थानों पर सुरक्षा की भी बेहतर व्यवस्था की गई है।