Friday , February 17 2023

हैदराबाद कांड: पुलिस ने किया एनकाउंटर का खुलासा, 10 प्वाइंट में जानें 30 मिनट की कहानी

 

तेलंगाना में पशु चिकित्सक की बर्बरता से हत्या करने वाले आरोपियों का एनकाउंटर पुलिस ने क्यों, कब और कैसे किया, इसकी पूरी जानकारी साइबराबाद पुलिस आयुक्त सीवी सज्जनार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। एनकाउंटर को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों ने भागने की कोशिश की और उन पर हमला भी किया। सुबह आखिर क्या हुआ, 10 प्वाइंट में जानिए…

  1.  एनकाउंटर शुक्रवार सुबह 5.45 से 6.15 के बीच हुआ। आरोपियों को हथकड़ी नहीं पहनाई गई थी।
  2.  पीड़िता का मोबाइल, पावर बैंक और घड़ी तलाशने के लिए पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी।
  3. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पीड़िता का सामान घटनास्थल पर झाड़ियों में छिपा रखा है।
  4. आरोपी मोहम्मद आरिफ और चिंताकुटा ने पुलिस से दो हथियार छीनकर भागने की कोशिश की।
  5. मोहम्मद आरिफ ने पहले गोली चलाई। इसमें एक एसआई और कॉन्स्टेबल घायल हो गया। इनका इलाज चल रहा है।
  6. बाकी आरोपियों ने भी भागने की कोशिश की और पुलिस पर लकड़ी व पत्थर से हमला किया।
  7. आरोपियों ने जो हथियार छीने, वे लॉक नहीं थे। इस वजह से खतरा और बढ़ गया था।
  8. पुलिस ने आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी।
  9.  इसके बाद पुलिस ने भी जवाब कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई, जिसमें आरोपी मारे गए।
  10. आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में हुए इसी तरह के अपराध में इन आरोपियों का हाथ होने की आशंका के चलते पुलिस हथियार जुटा रही थी।