Thursday , February 9 2023

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 24 हजार के पार, 775 लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से जान गंवाने वाले लागों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले चौबीस घंटे में जानलेवा कोरोना वायरस के 1,429 नए मामले सामने आए, जबकि 57 लोगों की इस दौरान मौत हुई है। इससे पहले शुक्रवार को सबसे ज्यादा 1,752 नए केस मिले थे। इनको मिलाकर देश में संक्रमितों की संख्या 24 हजार के पार पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 24, 506 हो गई है। अब तक इस वायरस की वजह से 775 लोगों की लोगों की जान गई है। अच्छी बात यह है कि अब तक 5063 लोग स्वस्थ हुए हैं।