Thursday , February 9 2023

7th Pay Commission: पे मैट्रिक्स से सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा, जानें कैसे वेतन में होगा जबरदस्त ग्रोथ

7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू हो गई है। हालांकि सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके बढ़े हुए वेतन का इंतजार है। 7वें वेतन आयोग में सैलरी वृद्धि के साथ पे मैट्रिक्स (Pay Matrix) की घोषणा भी हुई है। इस के आधार पर कर्मचारियों का वेतन निर्धारित किया जाएगा। इसके जरिए लाखों कर्मियों को जबदस्त फायदा देने की कोशिश है। सरकार ने ग्रेड पे से जुड़ी कुछ परेशानी पर पे मैट्रिक्स लेकर आई है। ऐसे में आज हम आपको पे मैट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, और कैसे कर्मचारियों के वेतन में ग्रोथ होगा।

क्या है पे मैट्रिक्स

सातवें वेतन आयोग के बाद सेंटल के कर्मचारी का स्टेटस ग्रेड पे से नहीं बल्कि पे मैट्रिक्स से निर्धारित होने लगा है। इससे कर्मियों को अपनी सैलरी के स्तर का पता चलता है। वहीं आने वाले वक्त में होने वाली ग्रोथ के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। ऐसे में कर्मचारियों को अपने करियर की शुरुआत में पता चल जाएगा कि उन्हें आने वाले सालों में कितना लाभ होगा। पे मैट्रिक्स के आधार पर उनकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी।