Friday , February 10 2023

बड़वानी जिले के भीलखेड़ा में कुएं में गिरा तेंदुआ, पेड़ के सहारे ऊपर चढ़कर भागा

बड़वानी। बड़वानी शहर के समीप ग्राम भीलखेड़ा में खेत कुएं में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पर वन विभाग की टीम ने डेढ़-दो घंटे रेस्क्यू कर तेंदुए को निकालने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान तेंदुआ कुएं में बनी गोह में बैठा था। जैसे ही उसे बाहर निकालने के लिए पिंजरा कुएं में डाला, तेंदुआ घबराकर कुएं में गिर गया। उसके बाद पेड़ के सहारे वो ऊपर चढ़कर खेतों की ओर भाग गया।

वन विभाग के डीएफओ सुखलाल भार्गव ने बताया कि भीलखेड़ा में सुबह कुएं में तेंदुआ गिरने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पिंजरे के सहारे तेंदुए को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान तेंदुआ पिंजरे में नहीं आते हुए कुएं के पानी में कूद गया। उसके बाद पेड़ के सहारे बाहर निकला और खेतों की ओर चला गया। तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं किया। तेंदुआ व्यस्क से भी कम आयु का है। नर्मदा पट्टी क्षेत्र होने से इन क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी रहती है। रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

new ad