Sunday , February 12 2023

UP: भाजपा विधायक अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से निधन, सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया

सार

भाजपा विधायक अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

भाजपा विधायक अरविंद गिरि (फाइल फोटो)

भाजपा विधायक अरविंद गिरि (फाइल फोटो) –

विस्तार

गोला विधानसभा से पांच बार के विधायक अरविंद गिरि का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, वह सुबह 5 बजे तैयार होकर अपने घर से लखनऊ के लिए गए थे, जहां रास्ते में अटरिया के पास उनको दिल का दौरा पड़ा। साथ मौजूद साथियों ने उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विधायक के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। हर कोई विधायक की अचानक हुई मौत से स्तब्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।