Saturday , July 22 2023

बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के चुनावों में अभिषेक प्रकाश बने मुख्य संरक्षक

एसोसिएशन के चेयरमैन दीपक शर्मा तथा उप चेयरमैन होंगे ईशेंद्र पाण्डेय
अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री, सचिव सहदेव सिंह व कोषाध्यक्ष होंगे विशाल राज

लखनऊ : बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ की वार्षिक साधारण सभा की रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित बैठक में अगले चार साल (2023-2027) के लिए कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। चुनाव परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट मनीष जायसवाल ने की। ये चुनाव उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के पर्यवेक्षक डाक्टर रोहित पाण्डेय की मौजूदगी में संपन्न हुए। नवगठित कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक अभिषेक प्रकाश (वरिष्ठ आईएएस, उत्तर प्रदेश सरकार) और संरक्षक आरडी द्विवेदी व मनीष सिंह होंगे। एसोसिएशन के चेयरमैन दीपक शर्मा व उप चेयरमैन ईशेंद्र पाण्डेय होंगे। अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री, सचिव सहदेव सिंह व कोषाध्यक्ष विशाल राज को पुन : चुना गया है।

नवगठित कार्यकारिणी बाक्सिंग लीग का जल्द कराएगी आयोजन

इसके साथ ही बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ की नवगठित कार्यकारिणी में चुने गए लोगों ने लखनऊ में मुक्केबाजी के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री ने कहा कि नवगठित एसोसिएशन अगले तीन माह के अंदर जिला बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। इसके साथ ही बाक्सिंग खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए एसोसिएशन बाक्सिंग लीग के आयोजन की रुपरेखा बना रहा है। इसके साथ ही स्कूलों में बाक्सिंग कोचेज की नियुक्ति के लिए प्रयास किया जाएगा।

इन चुनावों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर कबीर अहमद को चुना गया है। उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट (ओलंपियन), भुवन चंद्र पाण्डेय, ईश्वर सिंह, मो.सलीम, मनोज पटेल, रईस खान, पंकज मिश्रा, केएन पाठक व क्षितिज चौधरी, दिनेश टेकरीवाल, प्रणव श्रीवास्तव, अरविंद प्रसाद व स्मिता पाण्डेय चुने गए। संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार गुप्ता, चंद्रपाल, विजय सिंह, अनूप कुमार, संतोष कुमार सिंह, कृपाशंकर, आनंद शर्मा होंगे। कार्यकारिणी सदस्यों में संजय भगत, विक्रम सिंह, विजय प्रताप, शिखा चौहान, पुष्कर सिंह, रिक्की शर्मा, आंचल सहू, मोहम्मद अली दुर्गेश गौतम, रोहित धानुक व डा.राम सिंह का निर्वाचन हुआ।