Wednesday , February 1 2023

राजस्थान में मौसम ने मारी पलटी, गुलाबी सर्दी का होने लगा एहसास

राजस्थान में मौसम ने अचानक पलटी मार ली है। तापमान में गिरावट जारी है। गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। कार्तिक महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में ठंडक घुलने लगी है। कुछ जगहों पर हल्की ओस की बूंदें भी दिख रही है। पश्चिमी हवाओं का प्रदेश में असर बढ़ रहा है। दोपहर में धूप निकल रही है। जबकि सुबह शाम को गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। रात के तापमान में गिरावट हुई है, तो वहीं मानसून के बाद पोस्ट बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसलें पक चुकी हैं। कटाई का दौर चल रहा है। ऐसे में बारिश से फसलों में नुकसान हो चुका है।
राजस्थान में मौसम ने अचानक पलटी मार ली है। तापमान में गिरावट जारी है। गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। कार्तिक महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में ठंडक घुलने लगी है। कुछ जगहों पर हल्की ओस की बूंदें भी दिख रही है। पश्चिमी हवाओं का प्रदेश में असर बढ़ रहा है। दोपहर में धूप निकल रही है। जबकि सुबह शाम को गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। रात के तापमान में गिरावट हुई है, तो वहीं मानसून के बाद पोस्ट बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसलें पक चुकी हैं। कटाई का दौर चल रहा है। ऐसे में बारिश से फसलों में नुकसान हो चुका है। पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ने लगा राजस्थान में पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ने लगा है। इसके चलते जयपुर समेत अन्य जिलों में सुबह शाम गुलाबी सर्दी एहसास करवा रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में अब पश्चिमी हवाएं एक्टिव होने लगी है, जिससे इन संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले 3 दिनों में इन पश्चिमी हवाओं का असर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों तक बढ़ जाएगा। जिससे प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।